चंडीगढ़, 6 दिसंबर। पंचकूला मुख्यालय के 7 दिसंबर के घेराव को सामाजिक संगठनों का भी सहयोग मिलना शुरू हो गया है। सोमवार को चंडीगढ़ युवा दल के प्रधान विनायक बंगीया और संयोजक सुनील यादव ने एक जिला स्तरीय मीटिंग के उपरांत प्रदेश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार को चेताने के लिए 7 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा पुब्लिक सर्विस कमीशन पंचकूला मुख्यालय के घेराव का समर्थन करने का ऐलान किया है।
जानकारी देते हुए चंडीगढ़ युवा दल के संजोयक सुनील यादव ने बताया कि संगठन द्वारा आयोजित मीटिंग में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करते हुए घेराव के समर्थन का ऐलान किया गया है और इसकी अधिकृत जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को एक पत्र के मध्य से भेज दी गई है और सभी युवा कार्यकर्ता 10 बजे सेक्टर-5 में फायर ब्रिगेड के नजदीक एकत्र होंगे और एचपीएससी ऑफिस का घेराव करने जाएंगे।
विनायक बंगिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीएससी को सरकारी भर्तियों के लिए कम और घोटालों, पेपर लीक के लिए ज्यादा याद किया जा रहा है। हरियाणा लोकसेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मंडी बना दिया गया है। धीमी जांच से लगता हैं इसे राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है। सरकार का उद्देश्य इनकी जांच करवाना नहीं इन पर पर्दा डालना है।
