चंडीगढ़, 6 दिसंबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि नगर निगम चुनाव को जीतने के लिये माईक्रो मैनेजमेंट के तहत काम किया जायेगा जिसके चलते पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एकजुटता के साथ प्रचार शहर वासियों को पार्टी की नीतियों के साथ जोड़ना है। सूद सोमवार को स्क्रूटिनी के पश्चात उम्मीदवारों के साथ चुनावी रणनीति तय कर रहे थे।
उन्होनें बताया कि चुनाव माईक्रो मैनेजमेंट के तहत लड़ा जायेगा जिसके चलते सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाताओं के साथ सीधा संपर्क करते हुये पार्टी की नीतियों के साथ जोड़ना है और उन्हें पार्टी प्रत्याक्षियों के समर्थन में लामबंद करना है।
उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में जत्थे बनाकर प्रचार किया जायेगा। इसके अलावा महिलाओं प्रकोष्ठ तथा युवा प्रकोष्ठ भी अधिक से अधिक लोगों के साथ संपर्क करके पार्टी प्रत्याशियों को मजबूत करेगा। सूद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ भाजपा प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करें।
इसी बीच भाजपा उम्मीदवार ने अपनी स्क्रूटिनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने प्रचार अभियान को तेज बढ़ाया। महेश इंदर सिंह (वार्ड नं 2), राशि भसीन (वार्ड नं 10), युवा नेता अनूप गुप्ता (वार्ड नं 11), सुनीता धवन (वार्ड 18), देवेश मौदगिल (वार्ड 21), राजेश कालिया (वार्ड 26), रविन्द्र रावत (वार्ड 27), रविन्द्र पठानिया (वार्ड 29), शक्ति देवशाली (वार्ड 30) भूपिन्द्र शर्मा (वार्ड 34) ने अपने व्यापक समर्थकों के साथ सैक्टरो के रियाईशी और मार्केटों में जाकर वोटरों से भाजपा के लिये वोट मांगे। सैक्टरों के इलावा वही दूसरी ओर कालोनियों और गांवों में हुये विकास का हवाला देते हुये उम्मीदवारों ने जनता ने भाजपा के लिये समर्थन मांगा। वार्ड नं 4 से सविता गुप्ता ने किशनगढ़ गांव के साथ साथ इंदिरा कालोनी, वार्ड नं 33 के प्रत्याक्षी कुंवरजीत सिंह राणा ने बुडैल, वार्ड नं 31 से भरत कुमार ने कजहेड़ी, वार्ड नं 1 से मनजीत कौर ने खुड्डा लाहौरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के साथ प्रचार कर पार्टी के लिये समर्थन जुटाया।