वार्ड नं. 34 से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र ठाकुर ने ठोकी ताल

Spread the love

चंडीगढ़, 4 दिसंबर। वार्ड नं. 34 से सपा प्रत्याशी सुरेंद्र ठाकुर ने शनिवार को सेक्टर-17 स्थित उपायुक्त कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल कर भाजपा एवं अन्य राजनैतिक पार्टियों के खिलाफ ताल ठोका है। इस दौरान उनके साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम यादव सहित कार्यकर्ता, समर्थक उपस्थित थे, जिन्होंने सपा प्रत्याशी का मनोबल बढ़ाया।
सपा प्रत्याशी सुरेंद्र ठाकुर ने बीते दिन अपना नामांकन दाखिल करने से पूर्व वरिष्ठ जनो एवं वार्ड के लोगों का आशीर्वाद लिया एवं चुनाव में विजय पाने की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ उनके परिजन, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। बतां दे कि सपा, चंडीगढ़ ने ठाकुर द्वारा सर्व समाज के प्रति अपने समर्पण, समाजवादी विचारधारा के प्रति निष्ठा व मिलनसार व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें वार्ड 34 में प्रत्याशी के तौर पर उतरा है।
सुरेंद्र ठाकुर एक प्रतिष्ठित वकील हैं, समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ यूनिट के आरम्भ से हैं, उत्तर प्रदेश उप-चुनाव 2018 एवं सामान्य चुनाव 2019 में विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश मुख्य महाचिव के पद पर आसीन है। इतना ही नहीं उन्होंने समाज में जनकल्याणकारी कार्यों व गतिविधियों में भी अपनी अहम योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *