आर्यन के जन्मदिन पर चंदन का पौधा लगाया ट्रस्ट ने मनाया जन्मदिन

Spread the love

चंडीगढ़, 30 नवंबर। श्रीमती रामसागर शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने मंगलवार को आर्यन के 18 वे जन्मदिन पर सेक्टर 47 में चंदन और अशोक का पौधा लगा कर जन्मदिन मनाया। सोसायटी की महासचिव मीरा शर्मा ने बताया की हमारी सोसाइटी वर्षों से लगातार चंडीगढ़ ट्राइसिटी में पौधारोपण एवं उसके संरक्षण पर लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं चेयरमैन राकेश शर्मा, सचिव स्नेहा निष्ठा, समाजसेवी रिंकू सिन्हा एवं पूरी टीम ने चंदन एवं अशोक के पौधे लगाकर एक संदेश दिया कि अपने परिवार के हर एक खुशी के अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसका संरक्षण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *