जीएमएसएच सेक्टर 16 से बर्खास्त 178 एनएचएम कर्मचारियों का धरना व भूख-हड़ताल 33वें दिन भी रहा जारी

Spread the love

चंडीगढ़, 29 नवंबर। सोमवार को एनएचएम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 33वे दिन में प्रवेश कर गया है और उनके इस जज्बे को देख लगता है की वह अपनी बात पर अटल हैं। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा यूटी एवं एमसी चंडीगढ़ ने की डायरैक्टर हैल्थ एवं फैमिली वेलफेयर, मैडिकल सुपरिटेंडेंट व डिप्टी मैडिकल सुपरिटेंडेंट से की मुलाकात।
जारी एक बयान में एनएचएम की तरफ से बताया गया कि इस दौरान संयुक्त कर्मचारी मोर्चा चंडीगढ़ की डॉ सुमन सिंह डायरेक्टर ऑफ हैल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, डॉ विनोद नागपाल मेडिकल सुप्रीटेंडेंट व डॉ परमजीत सिंह डिप्टी मेडिकल सूरीटेंडेंट जीएमएसएच सेक्टर-16 चंडीगढ़ के साथ एक मीटिंग हुई। जिसमे डॉ सुमन सिंह ने कहा कि जब तक कोर्ट में केस लम्बित है तब तक विभाग द्वारा कर्मचारियों की बहाली नहीं की जा सकती। इस पर सभी कर्मचारियों ने अपनी सहमति जताते हुए लिखित रूप में आश्वासन दिया है कि विभाग द्वारा सभी कर्मचारियों की जॉइनिंग के बाद कोर्ट से केस भी वापिस ले लिया जायेगा।
फिलहाल आज की मीटिंग के बाद संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने जो बुधवार को डी.एच.एस ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन करना था उसको टाल दिया है।
लेकिन सभी कर्मचारियों का ये फैसला भी है कि जब तक डॉ यशपाल गर्ग सेक्रेटरी ऑफ हैल्थ का फैसला नही आ जाता और बर्खास्त कर्मचारियों की ज्वाइनिंग नहीं हो जाती तब तक वह धरने व भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। वही इसी विरोध में आज महिला कर्मचारियों ने भूख हड़ताल भी की जिसमें नर्सिंग ऑफिसर अंकिता , सरिता चौहान, सरिता यादव, अर्चना, और कुसुम फार्मेसी अफसर सहित कई महिला कर्मचारीयों भी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *