चंडीगढ़ 28 नवंबर। मॉर्निंग वॉक ग्रुप,सेक्टर 32 के द्धारा प्राचीन हनुमान मंदिर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया। जिसमें लगभग 65 रक्तदानियों ने रक्त दान किया।
अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए मॉर्निंग वॉक ग्रुप के नरेंद्र अत्री एवं सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक व जन कल्याणकारी कार्यो के लिए उनका यह ग्रुप प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के कार्यों को ग्रुप भविष्य में भी करता रहेगा।
ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि शिविर में डॉक्टर्स की टीम जीएमसीएच 32 के ट्रांसफ्यूजन विभाग की टीम का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि ग्रुप में कई ऐसे बच्चे भी आए जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। शिविर आए हुए गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा रक्त दान कर चुके रक्तदानियों को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया और उनकी सराहना की गई।
