अनिल कश्यप कांग्रेस पार्टी के वार्ड नं तीन के प्रधान हुए नियुक्त

Spread the love

कपूरथला, 27 नवंबर। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने हमेशा पार्टी के प्रति ईमानदारी और लगन से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया है और उन्हें उनका बनता हक भी दिया है।
यह बात सीनियर कांग्रसी नेता राजबीर सिंह बावा ने वार्ड नं 3 में मेहनती, ईमानदार और पार्टी प्रति वफ़ादार नौजवान नेता अनिल कश्यप को पार्टी प्रति सेवाओं और समर्पण को देखते हुए वार्ड नं 3 का प्रधान नियुक्त किया है। उन की इस नियुक्ति पर राजबीर सिंह बावा ने अनिल कश्यप को बधाई दी।उन्होंने कहा कि अनिल कश्यप परिवार की तरफ से पार्टी की मजबूती के लिए निभाईआं जातीं शानदार सेवाओं के बदले उनको यह मान सौंपा गया है।बावा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही मेहनती कार्यकर्ताओ को मान सनमान और ज़िम्मेदारी दे कर नवाजा है। बावा ने कहा कि अनिल कश्यप ने हमेशा कांग्रेस पार्टी के हित में,पंजाब,पंजाबी,पंजाबियत और किसानी संघर्ष की लड़ाई में हमेशा बढ़ चढ़ कि हिस्सा लिया है।अनिल कश्यप अपने शहर के लोगो की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते हैं।अनिल कश्यप ने अपनी नियुक्ति पर राजबीर सिंह बावा व् पार्टी हाईकमान और कपूरथला हलका विधायक राणा गुरजीत सिंह का आभार जताया।इस अवसर पर योगेश सोनी,सुखविंदर बावा,हरमोहन सिंह साहनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *