कपूरथला, 27 नवंबर। खेती कानून वापस लेने की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब विधान सभा चुनावो में अपनी मजबूत स्थिति बनाने पर काम शुरू कर दिया है। पंजाब में खेती कानून वापस लेने की घोषणा के बाद पंजाब भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है। बहुजन समाज पार्टी के कई नेताओं ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। यहां एक होटल में भाजपा एससी मोर्चा के ज़िला उपप्रधान सुखजिंदर सिंह की तमाम कोशिशों सदका बसपा के ज़िला उपप्रधान कश्मीर सिंह, जसवीर सिंह जस्सी ने भाजपा के मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन की मजूदगी में कमल का दमन थाम लिया।कार्यक्रम के दौरान मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन ने शामिल हुए लोगो को सिरोपा डाल कर स्वागत किया।
धर्मपाल महाजन ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है और भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों को पूरा सम्मान मिलेगा।महाजन ने कहा कि यह सभी जनता के बीच रहने वाले लोग हैं और अपने-अपने इलाके की मुश्किलों से भली-भांति परिचित हैं।उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिलेगी। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल, ज़िला महामंत्री जगदीश शर्मा, भाजपा एनजीओ सेल के ज़िला प्रधान राजेश मनन, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कपूरचंद थापर, सीनियर भाजपा नेता साब सिंह दिलों सुल्तानपुर लोधी, लकी सरपंच, सोनू भुलाना, सुखविंदर सिंह, अश्वनी तुली, अशोक माहला आदि उपस्थित थे।