चंडीगढ़, 22 नवंबर। चंडीगढ़ इंटक का बड़ा सम्मलेन सोमवार को सेक्टर -35, कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पवन कुमार बंसल और वशिष्ट अतिथि सुभाष चावला इंटक के राष्ट्रीय सचिव व् हरियाणा इंटक के अध्यक्ष अमित यादव व् मनीष कुमार बंसल पहुंचे सम्मेलन का आयोजन चंडीगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ द्वारा किया गया।
पवन कुमार बंसल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा शासन कल में आज सफाई के मामले में चंडीगढ़ का रैंक 66 हो गया है, महंगाई चर्म सिमा पर है, कर्मचारी और मजदूरों को अनदेखा किया गया है। इस मौके पर सुभाष चावला, अमित यादव और मनीष बंसल ने कहा की किसानो के एक वर्ष लगातार संघर्ष के बाद तानाशाही भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और अपना अपराध स्वीकार किया इसी प्रकार हमने चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में तानाशाही सरकार के घुटने टिकाने का काम करना है। अगर देश को बचाना है तो कांग्रेस को लाना होगा।
इस मौके पर चंडीगढ़ इंटक के अध्यक्ष नसीब जाखड़ ने कहा की कर्मचरी और मजदूर अपने आप को ठगा सा महसुस कर रहा है। आए दिन कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकल दिया जाता हैl चंडीगढ़ में कच्चे कर्मचारीयो के लिय समुचित पालिसी नहीं हो रही समुचित पुरानी पेंसन स्कीम लागू नहीं हो रही है। मिड दे मिल कर्मियों की सैलरी मात्र 2500 रूपये हो, बिजली और सीटीयू समेत कई विभागों का निजीकरण हो रहा है।
नसीब जाखड़ ने लोगो से अपील की इन सभी मांगो का निवारण तभी होगा जब मौजूदा सरकार को उखाड़ फैकने का काम करेंगे विकास तभी होगा जब सत्ता परिवर्तन करेंगे। इस मौके पर इंटक के वरिष्ठ उप प्रधान चरणजीत सिंह ढींडसा, उपाध्यक्ष हरवंश सैनी, फेडरेशन के प्रधान रणजीत मिश्रा, महा सचिव सुखवीर सिंह और महिला इंटक की अध्यक्षा सरबजीत कौर, उपाध्यक्ष बिक्रम चोपड़ा,डी डी जिंदल ,विनोद शर्मा ,रामेश्वर गिरी आदि नेता पहुंचे ।इस प्रोग्राम में सैंकड़ों लोगो ने भाग लिया।
