राणा के.पी. सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की दी बधाई

Spread the love

चंडीगढ़, 18 नवंबर। पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के पी सिंह ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर पंजाब निवासियों को बधाई दी है।
यहाँ से जारी एक संदेश में स्पीकर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने हमें रूहानी तृप्ती का मार्ग दिखाया और उनकी शिक्षाएं हमें समानता, आपसी प्रेम-प्यार और मानवीय भावना के प्रति निरंतर प्रेरित करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें बाबा जी की तरफ से मेहनत और ईमानदारी से काम करने और मिलजुल बांट कर खाने की प्रेरणा के प्रति फिर संकल्प होने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने विदेशी लुटेरों के ज़बर, समकालीन शासकों के अन्याय और रूढ़िवादी रवायतों का विरोध करते हुये मानवता के हकों की रक्षा करने के लिए जाति -पात और वहमों-भ्रमों से निर्लिप्त समाज के निर्माण का उपदेश दिया।
उन्होंने कहा कि गुरू साहिब की शिक्षाएं मौजूदा भौतिकवादी समाज को सही राह पर डालने के लिए बहुत सार्थक हैं। स्पीकर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का सच्चा -शुद्ध जीवन व्यतीत करने का संदेश आने वाले समय में भी मानवता के सभ्य नेतृत्व करते हुये प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *