कपूरथला, 17 नवंबर। केंद्र सरकार की ओर से गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर को खोलने के फैसले के बाद कपूरथला के भाजपा नेताओं और वर्करों ने खुशी जताई है। सुल्तानपुर लोधी रोड पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी का आभार जताते हुए इसे एक ऐतिहासिक फैसला करार दिया और आने जाने वाले राहगीरों को लड्डू बाँट कर ख़ुशी मनाई।
इस फैंसले का स्वागत करते हुए भाजपा एनजीओ सेल के जिला प्रधान राजेश मनन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गुरपूर्व से पूर्व देशवासियों को एक बेमिसाल तोहफा दिया है, क्योंकि करतारपुर कारिडोर खुलने से अब हमारे देश के श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्श स्थली करतारपुर साहिब में दर्शनों के लिए जा सकेंगें। उन्होंने कहा कि यह फैसला गुरु नानक देव जी और सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है। मनन ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सरकार ने कोरोना महामारी के चलते इस कॉरिडोर को बंद कर दिया था, लेकिन अब फिर से श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब और पंजाबियों का हित सोचने वाली पार्टी है। मनन ने कहा कि इस संबंध में भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा की अगुवाई में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द,पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिला था। कहा कि फैसले के बाद से नानक नाम लेवा पंजाब की संगत में खुशी की लहर है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य यग दत्त, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल,एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कपूरचंद थापर जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन, मंडल उपप्रधान बॉबी शर्मा, एससी मोर्चा जिला उपप्रधान सुखविंदर सिंह, गौसेवा प्रकोष्ट के जिला प्रधान साहिल शर्मा, एनजीओ सेल के मंडल प्रधान लकी सरपंच, भाजपा के सीनियर नेता राजेश पासी, महिंदर सिंह ब्लेर, शशि भूषण, युवा मोर्चा के मंडल प्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, भाजपा नेता अशोक माहला, पुलकित, नरेश सेठी, कमल प्रभाकर, अश्वनी तुली आदि उपस्थित थे।
