चंडीगढ़, 16 नवंबर। चंडीगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपनी जायज़ मांगों की एवज में बर्खास्त हुए एन.एच.एम कर्मचारियों को लेकर मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा, जो लगातार 20 दिन भी जारी है। महिला शक्ति की मजबूती के साथ 5 कर्मचारी जिनमें अमन, (डाटा एंट्री ऑपरेटर ), नरेंद्र कौर, (ए.एन.एम), गुरमीत कौर (ए.एन.एम), रीना (ए.एन.एम), कविता (ए.एन.एम) ने मंगलवार को भाग लिया और भूख हड़ताल की।
चंडीगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रेस सचिव महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हमारी यूनियन बॉडी की मीटिंग बीजेपी अध्यक्ष अरुण सूद प्रदेश से हुई और मीटिंग काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और सूद ने पूरा आश्वासन दिया है कि उन्हे पुरे मामले का संज्ञान है व जल्दी ही जल्दी एन.एच.एम कर्मचारियों की बहाली का प्रयास किया जायेगा। इसके लिए उन्होने 2 दिन का समय मांगा है। यूनियन की तरफ से बबीता रावत, परमजीत कौर, अमित कुमार, महावीर सिंह व निरंजन उपास्थित रहे ।
सभी एन.एच.एम कर्मचारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासन पर पूरा भरोसा है कि हमारी बहाली तुरंत हो जाएगी और यूनियन की तरफ से अरुण सूद का हम तहे दिल से धन्यवाद करते हैं और कर्मचारियों ने अगले दो दिन शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन बिना किसी शोर या रोष मार्च के किया जायगा।
यह रोष प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा और क्रमांक भूख हड़ताल आगे भी चलती रहेगी।
जायज़ मांगों की एवज में बर्खास्त एन.एच.एम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन 20वे दिन भी जारी रहा
