मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं गृह मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया बंधुओं को दी शुभकामनाएं

Spread the love

चंडीगढ़, 16 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया के सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस एक स्वतंत्र और जीवंत प्रेस के प्रति हमारे समर्थन को दोहराने का दिन हैं, जोकि लोकतंत्र में महत्वपूर्ण हैं।
आज यहां जारी एक संदेश में विज ने प्रेस बंधुओं के द्वारा राष्ट्र, समाज, लोकतंत्र व लोगों को दी जा रही सेवाओं के लिए सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 के दौरान  विषम परिस्थितियों में मीडिया कर्मियों ने कोरोना योद्धाओं के रूप में, लोगों को इस महामारी के प्रति सतर्कता एवं सावधानी बरतने की, जो निरन्तर जानकारियां दीं वो निश्चित रूप से सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मीडिया आगे भी अपनी प्रतिष्ठा को इसी प्रकार बनाये रखेगा तथा ऐसे ही उत्साह के साथ राष्ट्र तथा लोगों को जागरूक करने का काम करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *