अनिल शुक्ला बने ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी पार्टी के पंजाब प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज 

Spread the love

कपूरथला, 14 नवंबर। एक मशहूर गीत अपने लिए जिए तो क्या जिए, तू जी ए दिल जमाने के लिए युवा समाजसेवी और सीनियर कांग्रेसी नेता अनिल शुक्ला पर फिट बैठता है। वह शहरनिवासियो के सहयोग से गरीब लोगो को निशुल्क दवाइया के साथ ही जरूरतमंद बच्चो को पढ़ने लिखने के लिए कापी व् किताबे पेन, पेंसिल तक देते हैं। इतना ही नहीं जल संरक्षण, पर्यावरण,शिक्षा और विलुप्त हो रही हिन्दू संस्कृति के लिए लोगों को जागरूक भी करते है।इसी का नतीजा है कि पिछले 15 सालों से समाज सेवा,धार्मिक कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेने और जरुरतमंदो, बेसहारो की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले समाज सेवक और सीनियर कांग्रेसी नेता अनिल शुक्ला को कांग्रेस पार्टी व समाज भलाई के प्रति उनकी सहारनीय सेवाओं को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी ने सोशल मिडिया का प्रदेश इंचार्ज नियुक्त किया है। जिससे पूरे कपूरथला में खुशी की लहर पाई जा रही है।
अनिल शुक्ला को कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मिडिया प्रदेश इंचार्ज नियुक्त करने पर ब्लाक कांग्रेस के प्रधान दीपक सलवान ने कांग्रेस पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि अनिल शुक्ला की इस नियुक्ति से युवाओ को बल मिलेगा और आशा जताई की अनिल शुक्ला पहले की तरह कांग्रेस पार्टी की मजबूती के प्रति अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
इस दौरान अनिल शुक्ला ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे व कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने सोशल मिडिया प्रदेश इंचार्ज बनाए जाने पर कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह और राष्ट्रीय प्रधान गौतम सिन्हा ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी के पंजाब प्रधान सविंदर सिंह, उप प्रधान समशेर सिंह, जुआइंट सचिव हरभजन सिंह,कोडिनेटर सोमराज, पंजाब सचिव जरनैल सिंह, पंजाब सचिव दर्शन सिंह व जिला प्रधान कुलदीप सिंह सहित पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी को मजबूत और संगठित करना हमारा कर्तव्य है और मै सदैव संगठन को सुचारु रूप से संघर्षशील कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करुंगा।अनिल शुक्ला ने कहा कि मै संगठन के सिद्धांतों, नीतियों एवं विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।अनिल शुक्ला ने कहा कि मुझे यह दायित्व मिलने पर अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है।उन्होंने कहा कि देश को सक्षम व सामर्थ्यवान बनाने के लिए युवा शक्ति को संगठित करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *