सोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बच्चों को बांटी कॉपी, पेन व पेंसिल

Spread the love

चंडीगढ़, 14 नवंबर। कांग्रेस की संभावित उम्मीदवार सोनिया गुरचरन सिंह ने अपनी टीम के साथ रामदरबार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल का वितरण किया। इस मौके पर सोनिया गुरचरन सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते थे, और नेहरू को भी बच्चों से बहुत प्यार था, उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की नींव भी चाचा नेहरू ने रखा था, सोनिया ने कहा कि हमे चाचा नेहरू के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए उनके द्वारा किये हुए कार्यों को हमेशा याद रखना चाहिए। इस मौके पर बिरेन्द्र रॉय, गुरचरन सिंह, राकेश कल्याण, सुनील बागोड़िया, दीपांशु कल्याण, साहिल, मीना, पूनम, अंजलि मेहरा, के साथ काफी संख्या में रामदरबार के निवासी भी मौजूद थे। यह जानकारी चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव बिरेन्द्र रॉय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *