चंडीगढ़, 8 नवंबर। सेक्टर 46 सीनियर सिटीजन ग्रुप के सदस्य ने अपना जन्म दिवस प्रकृति का ख्याल रखते हुए मनाते हैं। समाज में एक सार्थक संदेश देते हैं की जीवन की चाहे जो भी खुशी हो हमें प्रकृति को ध्यान में रखकर मनाना चाहिए। पेड़ पौधे निस्वार्थ जीवन जीने का संदेश देते हैं धूप में खड़े रहकर छाया प्रदान करते हैं और शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं। सीनियर सिटीजन ग्रुप के प्रधान मनमोहन सिंह ने कहा आज का युवा अपने रास्ते से भटक रहा है विभिन्न प्रकार के नसों से ग्रस्त होकर अपने जीवन को बर्बाद कर रहा है। यह उचित नहीं है उन्हें सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जितना हम सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे उतने ही हम बुराइयों से दूर रहेंगे। जीवन में कम से कम एक एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाएं ताकि आने वाले जीवन में कृत्रिम ऑक्सीजन के लिए लाइन में ना खड़ा होना पड़े।
प्रदीप त्रिवेणी ने कहा आजकल के बच्चे संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं एक तरफ हमारे आदर्श अपना 77 वां जन्म दिवस पौधा लगाकर मना रहे हैं | आज के युवा एक दूसरे के मुंह पर केक लगाकर जन्म दिवस मना रहे हैं पैसे की भी बर्बादी हो रही है युवाओं को जागना होगा संस्कारों के रास्तों पर लौटना होगा |
सुरेन्द्र बजाज ने सीनियर सिटीजन ग्रुप की तरफ से सभी का हार्दिक अभिनंदन किया |
