गौड़ीय मठ में मनाया गया गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव

Spread the love

चण्डीगढ़, 5 नवंबर। आज श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास विधि पूर्वक बामण महाराज के सानिध्य में मनाया गया। मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रातः काल मंगल आरती के पश्चात गोवर्धन पूजा के उपलक्ष पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हो गया। मठ के प्रबंधक बामन महाराज ने अपने संबोधन में उपस्थित भक्तों को कहा कि आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण जी ने मथुरा स्थित ब्रज मंडल में गोवर्धन पर्वत इंद्र देव घमंड तोड़ने के लिए एवं ब्रज वासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन धारण किया था एवं ब्रिज वासियों रक्षा की थी। दोपहर मठ में चावल के पहाड़ के रूप में गोवर्धन पर्वत बनाया गया व उसकी पूजा की गई एवं 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। हजारों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर आनंद प्राप्त किया, तत्पश्चात बड़ी संख्या में भक्तों ने हरी नाम संकीर्तन नृत्य गान झूम झूम कर नृत्य गान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद  सम्मिलित हुए एवं भंडारे की सेवा की। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार राजन नंद, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं नगर निगम पार्षद श्रीमती सुनीता धवन, स्थानीय पार्षद एवं पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर राजेश कुमार गुप्ता बिट्टू, प्रदेश महासचिव भाजपा महिला मोर्चा नेहा अरोड़।, उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता, मीरा पासवान, भारती व भानुप्रिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *