चंडीगढ़, 2 नवंबर। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर 17 चंडीगढ़ के सदस्य कमलजीत सिंह पंछी की अध्यक्षता में आनंद कॉम्प्लेक्स सेक्टर 17 चंडीगढ़ में एकत्रित हुए। तत्पश्चात, सदस्यों ने आज कुष्ट आश्रम के सदस्यों के साथ दीवाली का त्योहार मनाने के लिए कुष्ट आश्रम, सेक्टर – 47 चंडीगढ़ का दौरा किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कुष्ट आश्रम के परिवार को मिठाई यानी लड्डू, गुलाब जामुन, फल, बच्चों के लिए गुब्बारे और इम्यूनिटी बूस्टर दवाएं यानी मल्टीविटामिन और विटामिन सी, पैरासिटामोल टैबलेट, नस्क्यूलर दर्द राहत ट्यूब वितरित किए।
इस अवसर पर कमलजीत सिंह पंछी अध्यक्ष, एलसी अरोड़ा जनरल सेक्रेटरी और एसोसिएशन के सदस्यों ने कुष्ट आश्रम के सदस्यों को दीवाली और नए साल 2022 की शुभकामनाएं दीं। कुष्ट आश्रम के अध्यक्ष यश जॉन और सदस्यों ने एसोसिएशन के सदस्यों के प्रयासों की भी सराहना की।
