कुलदीप सिंह वैद ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में पंजाब स्टेट वेयर हाउसिंग कोर्पोरेशन के चेयरमैन का पदभार किया ग्रहण

Spread the love

चंडीगढ़, 1 नवंबर। लुधियाना जिले के गिल विधान सभा हलके से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा के अलावा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पंजाब स्टेट वेयर हाउसिंग कोर्पोरेशन (पी.एस.डब्ल्यू.सी.) के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री स. चन्नी ने कहा कि तीन दशकों के अपने लम्बे प्रशासनिक अनुभव का वैद को वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के तौर पर अपने फर्जों को और भी अधिक निष्ठा और कुशलता से निभाने में मदद करेगा। वैद को उनके नए पद के लिए बधाई देते हुए स. चन्नी ने उनकी तरफ से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए निभाई गई शानदार सेवाओं को याद किया।
नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री स. चन्नी का धन्यवाद करते हुए वैद ने कहा कि वह अपनी क्षमता और काबिलियत से इस संस्था की सेवा करेंगे, जिससे पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन को नई बुलंदियों पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वह चेयरमैन के रूप में अपनी जिम्मेदारियों और फर्जों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता से निभाएंगे।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने वैद को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *