श्री गुरुमानिकनाथ सेवा समिति के चेयरमैन बने भूपिंदर शर्मा

Spread the love

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर। श्री गुरुमानिकनाथ सेवा समिति चंडीगढ़ का वर्ष 2021-23 के लिए सेक्टर 45 में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ प्रशासन के पूर्व सुप्रिटेंडेंट रमेश जोशी ने शिरकत की। यह बैठक समिति के चेयरमैन भूपिंदर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमें सर्वसम्मति से तीन वर्षों के लिए समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में भूपिंदर शर्मा को चेयरमैन, सोबन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, रणबीर सिंह नेगी को प्रधान, देवसिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपप्रधान, आलम सिंह भंडारी को उपप्रधान, सुंदरलाल नौटियाल को महासचिव, अर्जुन सिंह रावत को सचिव, दशरथ सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष, सोबन सिंह भंडारी- कोषनिरीक्षक, भरत सिंह राणा को उप कोषाध्यक्ष, उपेंद्र भट्ट को सांस्कृतिक सचिव, प्रशांत शर्मा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ प्रशासन के पूर्व सुप्रिटेंडेंट रमेश जोशी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी तथा समिति की जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाने तथा समिति के कार्यों के प्रति समर्पिता को तन मन धन से निभाने की शपथ दिलवाई तथा शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी लिये।
इस अवसर पर समिति के चेयरमैन भूपिंदर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समिति स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति को जन जन तक पहुंचाना है तथा शहर में बसे उत्तराखंड के निवासियों के लिए जनकल्याणकारी कार्य करना है। उन्होंने बताया कि समिति धार्मिक कार्यों में भी संलिप्त रही है तथा भविष्य में इसी दौड़ के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *