गावों से नगर निगम में तबदील हो कर आए सफाई कर्मचारियों को दिया जाए बेसिक प्लस डीए

Spread the love

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर। आज 13 गावों से नगर निगम में मर्ज हुए स्वीपरों के प्रतिनिधियों की मीटिंग प्रधान विक्रम की अध्यक्षता में गांव धनास में हुई। मीटिंग में मांग की गई कि गावों से नगर निगम में तबदील हो कर आए सफाई कर्मचारियों को बेसिक प्लस डीए रिलीज किया जाए तथा मकान अलॉट किए जाए।
कर्मचारियों ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने डेली वेज वर्करों का वेतन बेसिक प्लस डीए के आधार पर निश्चित किया है तथा जो पहले पांच गांव नगर निगम में मर्ज किए थे उन गावों में कर्मचारियों को वेतन बेसिक प्लस डीए तथा सभी भते के आधार पर दिया जा रहा है किन्तु जो अब 13 गांव नगर निगम में मर्ज हुए हैं इन गावों के सफाई कर्मचारियों को जे लाभ नहीं दिए जा रहे। वर्कर लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उनको भी इसका लाभ जल्द दिए जाए।
मीटिंग में कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्पलाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ़ के महासचिव राकेश कुमार के अलावा यूनियन के महासचिव मर्गेशन, रामवीर, धर्मवीर, डी राजा, सोनू, रिशी पाले, तारा चंद, बालकृष्ण, रामपाल आदि शामिल थे। यह जानकारी महासचिव मुर्गाशन ने जारी एक विज्ञप्ति में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *