राज्यपाल बडांरू दत्तात्रेय कोविड-19 टीकाकरण की कवरेज में 100 करोड़ का आकंडा छूने पर देशवासियों को दी हार्दिक बधाई

राज्यपाल बडांरू दत्तात्रेय कोविड-19 टीकाकरण की कवरेज में 100 करोड़ का आकंडा छूने पर देशवासियों को दी हार्दिक बधाई
Spread the love

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर। 22 जनवरी। हरियाणा के राज्यपाल बडांरू दत्तात्रेय ने देश में कोविड-19 टीकाकरण की कवरेज में 100 करोड़ का आकंडा छूने पर देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि इस विशाल आंकड़ें को छूने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ सकंल्प और प्रभावी नेतृत्व ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाईं है। हरियाणा ने भी कोविड-19 टीकाकरण में अढ़ाई करोड़ कवरेज का लक्ष्य हासिल कर सराहनीय कार्य किया है। इस सफलता के लिए सरकार, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, पैरामेडिकल-स्टाफ, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है वे सभी लोग नजदीकी केन्द्रों में जाकर टीकाकरण करवाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि देश में त्योैहारों व उत्सवों का दौर शुरू हो गया है सभी लोग कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार को हर्षोल्लास से मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *