कर्मचारी संघ ने यूटी कर्मचारियों का डीए 189% बढ़ाने पर सांसद किरण खेर व प्रशासन का जताया आभार

Spread the love

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर। आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ यू.टी. चंडीगढ़ ने दिवाली से पहले डी.ए दिलवाने के लिए चंडीगढ़ सांसद किरण खेर व प्रशासन का आभार जताया है।
सांसद किरण खेर ने बीमारी के बावजूद वर्चुअल मीटिंग द्वारा यूटी के लिए कार्यरत रहीं। उनके प्रयास से पहले ही डीए पंजाब से डिलिंक करवाया जा चुका है। चंडीगढ़ प्रसाशन ने यूटी कर्मचारियों का डीए 164% से बढ़ाकर 189% कर दिया है और उसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रभु नाथ शाही ने कहा यूटी कर्मचारियों का डीए दीवाली से पहले बढ़ाने की मांग चंडीगढ़ प्रशासन व सांसद से की गई थी‌ और प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया था कि दीवाली से पहले डी ए जारी कर दिया जाएगा और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा डीए बढ़ाने की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई।
आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रभु नाथ शाही ने चंडीगढ़ सांसद किरण खेर व प्रशासन का धन्यवाद किया। ताकि कर्मचारी दीवाली का त्योहार अछी तरह से मना सके। आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ यूटी चंडीगढ़ के जनरल सचिव शिव मूरत ने चंडीगढ़ सांसद व प्रशासन से सभी कर्मचारियों को छठे वेतन के लाभ जल्द लागू करने व कांट्रैक्ट इम्प्लाइज को पक्का करने की पंजाब की रैगुलराइजेशन पालिसी अपनाने की मांग भी की ।।
यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में संघ के सीनियर वाइस प्रेसडिेंट प्रभु नाथ शाही ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *