वाल्मीकि जयंती पर भाजपा एनजीओ सेल ने बांटा फ्रूट चाट का लंगर

Spread the love

कपूरथला, 20 अक्टूबर। आज पूरे देश में वाल्मीकि जयंती मनाई गई।महर्षि वाल्मीकि ने आदि काव्य रामायण की रचना की है और संस्कृत का पहला श्लोक लिखा। इनके प्रगट दिवस को पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज हेरिटेज सिटी कपूरथला मे भाजपा एनजीओ सेल की तरफ से वाल्मीकि जयंती के अवसर पर फ्रूट चाट का लंगर लगाया गया। फ्रूट चाट का लंगर बाटने का यह आयोजन शहर के जालंधर रोड पर भाजपा एनजीओ सेल के जिला प्रधान राजेश मनन की मौजूदगी मे शुरु किया गया।
इस मौके पर भाजपा एनजीओ सेल के जिला प्रधान राजेश मनन ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने परमेश्वर की भक्ति की। वह कर्मयोगी थे।अपनी तपस्या और अपने ज्ञान के माध्यम से संसार के लोगों को एक मार्ग दिखाया और आज उनके बताए हुए मार्ग पर ही चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने विश्व को धर्म का मार्ग बताया है, जिस पर चलकर ही मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य याग दत्त ऐरी, भाजपा मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन, युवा मोर्चा के मंडल प्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, भाजपा एससी विंग के प्रदेश प्रवक्ता कपूरचंद थापर, बंटी, पवन धीर, शिव कुमार, सौरव सोहल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *