चंडीगढ़, 20 अक्टूबर। चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने हाल ही में वर्ल्ड कप बॉडीबिल्डिंग एवं फिजिक्स स्पोर्ट्स कंपटीशन में कांस्य पदक जीतकर डिपार्टमेंट एवं शहर का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर डिफेंस रियलेटर ग्रुप एवं न्यूज़ चैनल 18 भारत ने बुधवार को विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
डिफेंस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने कहा की शहर के युवाओं एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को हमेशा उनकी कंपनी प्रोत्साहित करती है एवं सम्मानित करती है, बलदेव कुमार 53 साल की उम्र में फिजिकली फिट है एवं युवाओं के लिए एक मिसाल है। न्यूज़ चैनल 18 भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजकुमार ने विशेष रूप से उन्हें अपने चैनल की तरफ से पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने सम्मानित करने पर डिफेंस ग्रुप एवं न्यूज़ चैनल 18 भारत का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेषकर युवाओं को खेल के मैदान में उतरने एवं शारीरिक रूप से सक्षम रहने का आह्वान किया।