चंडीगढ़, 15 अक्टूबर। जेईई एडवांस परीक्षा 3 अक्टूबर, 2021 को पूरे भारत के 161 शहरों और विदेशों में 4 केंद्रों के 220 ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। देश भर में प्रतिष्ठित 23 आईआईटी की 16000 (लगभग) सीटों में प्रवेश के लिए पूरे देश में 2.5 लाख (लगभग) छात्र उपस्थित हुए। एलन करियर इंस्टीट्यूट, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला इस क्षेत्र का एकमात्र संस्थान है जिसने टॉप 100 में 4 स्टूडेंट्स प्रदान किए हैं।
वहीं एलन चंडीगढ़ के टॉप 500 ऑल इंडिया रैंकर स्टूडेंट्स में देवांश जैन ने एआईआर- 169, भावज सिंगला ने एआईआर-210, ओम् गुप्ता ने एआईआर-215, कणव सिंगला ने एआईआर-315, अखिल पुनिया ने एआईआर-404, आयुष ने एआईआर-422 और सिद्धार्थ गुप्ता ने एआईआर-458 शामिल हैं।
यह ध्यान रखना उचित है कि जेईई मेन्स 2020-21 में 7 छात्र पहले से ही टॉप 100 एआईआर में थे, जिसमें एआईआर 1 में 2 छात्र गुरअमृत सिंह और पुलकित गोयल शामिल थे।
गुरअमृत सिंह ने एअईआर-26 जेईई एडवांस 2021, रुद्रांश अग्रवाल एआईआर-32 जेईई एडवांस 2021, पुलकित गोयल एआईआर-42 जेईई एडवांस 2021, दानिश झांजी एआईआर-97 जेईई एडवांस 2021, तलिन गुप्ता एआईआर-125 जेईई एडवांस 2021, नीतेश कौशल एआईआर-159 जेईई एडवांस्ड 2021, देवांश जैन एआईआर-169 जेईई एडवांस 2021, ओम् गुप्ता एआईआर-215 जेईई एडवांस 2021 में स्थान हासिल किया है।
एलन चंडीगढ़ ने जेईई मेन 2021 में दो एआईआर 1 स्टूडेंट्स को तैयार किया है और अब इस क्षेत्र में जेईई एडवांस 2021 में सबसे अच्छा परिणाम दिया है। एलन चंडीगढ़ एकमात्र ऐसा संस्थान है जिसने चंडीगढ़ के किसी एक संस्थान से जेईई मेन और जेईई एडवांस 2021 में सबसे अधिक चुने जाने वाले स्टूडेंट्स को तैयार किया है।
एलन ट्राइसिटी कैंपस के सेंटर हेड, सदानंद वानी, जो एक सीनियर कैमिस्ट्री फैकेल्टी भी हैं, ने बताया कि उनके सभी छात्र बहुत ईमानदार, मेहनती और आज्ञाकारी थे। उन्होंने पढ़ाई के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का लगन से पालन किया। उन्होंने महामारी और परीक्षा में देरी की विषम परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हमारे छात्रों की वैचारिक सोच में जबरदस्त रुचि होती है और वे कभी भी रटने में विश्वास नहीं करते थे। सदानंद वानी ने अपनी टीम के साथ-साथ छात्रों को उनके असाधारण प्रयासों के लिए सराहना की और पूरे महामारी की अवधि के दौरान उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।