विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ ने किया संगठन का विस्तार

Spread the love

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर। विश्व हिन्दू परिषद महाकाली प्रखंड चंडीगढ़ की एक बैठक विहिप चंडीगढ़ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व मंत्री सुरेश राणा की अध्यक्षता में हुई l उन्होंने संगठन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ समाजिक समरसता, घर वापसी, नशा, धर्मांतरण आदि विषयों के ऊपर कार्य कर रहा है और इसके अनुकूल परिणाम आपको जल्दी ही दिखाई देगें।
मंत्री सुरेश राणा ने बताया की इस बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए महाकाली प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख- विनीत शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष -परमप्रीत सिंह, प्रखंड विशेष संपर्क प्रमुख- सचिन मित्तल, प्रखंड सेवा प्रमुख- तरुण बाली, प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका – सुप्रिया गोयल, बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक – ऋषभ सैनी, धनवंतरी प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं प्रखंड उपाध्यक्ष राहुल शर्मा को दायित्व सौंपा गए। इस विशेष मौके पर विहिप चंडीगढ़ सह मंत्री अंकुश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी एवं महाकाली प्रखंड अध्यक्ष सुभाष गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *