चंडीगढ़, 5 अक्टूबर। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मंगलवार सुबह से ही मौन सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। हमारा हौसला बढ़ाने और किसानों को न्याय दिलाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भी चंडीगढ़ युथ कांग्रेस के मौन सत्याग्रह में शामिल हुए। प्रियंका, दीपेंद्र हुड्डा और श्रीनिवास की गिरफ्तारी की भी चन्नी ने कड़ी निंदा की।
रंजोत सिंह ने जारी एक बयान में बताया कि देश भर में कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने ढंग से प्रदर्शन कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लेने पर अपना विरोध जता रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय के लिए अंतिम लड़ाई तक लडे़गी।