चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 5 अक्टूबर को दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री गणेश झा व जसमनप्रीत सिंह भी जा रहे हैं। चंडीगढ़ से भाजयुमो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवश्री शर्मा भी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की पूर्ण रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष व भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या मौजूद रहेंगे और युवा मोर्चा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।