चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। अखिल भारतीय परिवार पार्टी की पंजाब सलाहकार समिति की मासिक बैठक चंडीगढ़ में संपन्न हुई। इस अवसर पर पार्टी राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य, चंड़ीगढ़ प्रभारी दीपांशु शर्मा भारतीय ने कहा 2024 में भारत की जनता नया राजनीतिक विकल्प ढूंढ रही है जो भाजपा और कांग्रेस की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ सके, जिसे सिर्फ अखिल भारतीय परिवार पार्टी ही पूरा कर सकती है, क्योंकि यह एक राजनीतिक क्रांति है।
दीपांशु ने बताया पार्टी 2024 में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी पार्टी का लक्ष्य हर भारतीय को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। 2024 में बनने वाली अखिल भारतीय परिवार पार्टी की सरकार हर भारतीय की सरकार होगी जो किसानों, युवाओं, गरीबो, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करेगी। इस अवसर पर पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरप्रीत सैनी भारतीय, महासचिव सतविंदर सिंह सैनी भारतीय ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव रखे, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हरमन सिंह धर्मेंद्र, अमनदीप शर्मा, रंजीत सिंह, यादवेंद्र, मनप्रीत, नीरज, वरुण, विनय, तरुण, संतोष, विशाल सैनी आदि मौजूद रहे।