चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। श्री सद्गुरु भगवान श्री श्री स्वरूपा नन्द जी महाराज के गद्दी नशीन दिवस व महात्मा गांधी के जन्मोत्सव पर श्री नंगली दरबार सेवा समिति, (पंजीकृत) चंडीगढ़ ने हर बर्ष की भान्ति इस वर्ष भी अलग-अलग आयु वर्गों की अध्यात्मक संगीत प्रतियोगिता श्री नंगली दरबार के आश्रम सेक्टर 41-बी चंडीगढ़ में करायी गई, जिसमें 48 बच्चों ने भाग लिया।
जिस में 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग माहिरा, 6 से 11 वर्ष आयु वर्ग में उशान्त 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में सरगम बाबा व 16 से 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रियंका प्रथम स्थान पर रहे। समिति के प्रधान सेवक देश राज राणा व बरिष्ठ उप-प्रधान राज कुमार छाबड़ा ने बच्चों को प्रतियोगिता प्रमाण पत्र व इनाम बांटे। राणा ने प्रतियोगी बच्चों के अति उत्तम कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष इन बच्चों ने बहुत ही सुन्दर भजन गा कर हमें आश्चर्यजनक संगीत से मन्त्र-मुग्द कर दिया।