चंडीगढ़, 2 सितंबर। यूनाइटेड फ्रंट ऑफ मास ऑर्गेनाइजेशन चंडीगढ़ की लीडरशिप ने शनिवार को कर्मचारियों की मांगों को यूटी प्रशासन द्वारा हल ना करने के रोष में नगर निगम दफ्तर के आगे भूख हड़ताल पर बैठ कर गांधी जयंती मनाई। यूनाइटेड फ्रंट के प्रधान श्याम लाल घावरी, महासचिव राकेश कुमार, चेयरमैन सतिंदर सिंह ने प्रेस को जानकारी देते कहा कि चंडीगढ़ के मजदूर और मुलाजिम लंबे समय से मांगों को हल करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अभी तक यूटी प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ मांगों पर बात नहीं की हैं।
एक तरफ मांगो का हल नहीं किया जा रहा है और दूसरी तरफ प्रशासन बात करने को भी तैयार नहीं हैं, जिससे मुलाजिमों के पास संघर्ष ही एक रास्ता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी यूटी प्रशासन से मांग करते हैं कि चंडीगढ़ में से धारा 144 को हटाया जाए। आउट सोर्स्ड वर्करों का जेम पोर्टल के ठेकेदार लगातार आर्थिक शोषण कर रहे हैं और प्रशासन इस पर तुरंत सख्त कार्यवाही करे। आउट सोर्सेड वर्करों के लिए सिक्योर्ड पॉलिसी बनाई जाए। 6वा पे कमीशन को लागू कर दिवाली से पहले एरियर दिया जाए। यूटी प्रशासन प्रमोशन की पोस्टों कोई खत्म करना बंद करें, सीटीयू में 417 बसों के फ्लीट को पूरा किया जाए और 41 HVAC बसों के हुए टेंडर को पास किया जाए, 31.12.96 के बाद भर्ती किए गए डेली वेज वर्करों को 13.3.15 की पॉलिसी के पूरे लाभ दिए जाए, स्वीरमैनो, फायरमैनों तथा बिजली वर्करों का बीमा किया जाए, आउटसोर्स कर्मचारियों की कोविड 19 के समय की एक और दो महीनों की सैलरी दी जाए, डोर टू डोर गार्बेज वेस्ट कलेक्शन सोसायटी के कर्मचारियों की सैलरी का हल तुरंत किया जाए। विभागों में खाली पड़ी रेगुलर पोस्टों को जल्दी भरा जाए। फायर ब्रिगेड में लंबे समय से काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। गावों से नगर निगम में आए सफाई कर्मचारियों को बेसिक + डीए रिलीज किया जाए। ऑटो रिक्शा वालों से की जा रही धक्केशाही को बंद किया जाए। विभागों मे पैकिंग पढ़े तेल साबुन और वर्दी का भुगतान किया जाए। रेगुलर कर्मचारियों की बनती प्रमोशन को तुरंत किया जाए।
गांधी जयंती पर की गई इस भुख हडताल में यूनाइटेड फ्रंट के प्रधान श्याम लाल घावरी, राकेश कुमार और सतिंदर सिंह के इलावा सुरेश कुमार, अनिल कुमार, किशोरी लाल, विनोद लौट, विनोद लोहट, शीश पाल, दिलबाग टांग, सतीश चंद गहिल़ोत, भगत राज तिसवर, सुनील कुमार, धरमपाल गहलोत, जसवीर कुमार, हरी मोहन, रजिंदर कुमार, गुरमेल सिंह दारा, सतीश मंचल, अनिल गुप्ता, रामफल, संतोष सिंह, रवी कुमार, रघुवीर सिंह, चरणजीत सिंह, दलजीत सिंह आदि भी शामिल थे।