शंटू सिंह बने चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के सचिव

Spread the love

चंडीगढ़, 1 अक्टूबर। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की तरफ से गांव दरिया वार्ड नंबर 09 में प्रोग्राम रखा गया। जिसमें बीजेपी के युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शंटू  सिंह ने चंडीगढ़ युवा कांग्रेस का दामन थामा है। उन्हे चंडीगढ़ युवा कांग्रेस में प्रदेश सचिव बनाया गया और साथ में पवनदीप सिंह, अनु मलिक, महिपाल सिंह बाजवा को  भी प्रदेश सचिव बनाया गया। इसमें मुख्य तौर पर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी वैभव वालिया, चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरमेल केसरी  ,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लुबाना, पूर्व सरपंच कुलवंत सैनी आदि शामिल हुए। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी युवा साथियों का धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप कुमार सैंडी, प्रीति गुप्ता, प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार, वकील खान हरदीप सिंह, जिला अध्यक्ष देवेंदर सिंह, प्रताप राणा, शेरा खान, दलबीर सिंह आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *