प्राची मिश्रा बनी रामसागर शर्मा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष

Spread the love

चंडीगढ़, 30 सितंबर। श्रीमती रामसागर शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट चंडीगढ़ ने वीरवार को समाजसेवी प्राची मिश्रा को ट्रस्ट का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। ट्रस्ट की महासचिव मीरा शर्मा ने बताया की प्राची मिश्रा पिछले 10 सालों से सामाजिक कार्यों में लगी है। गीतांजलि पब्लिक स्कूल मेरठ की पूर्व प्रधानाचार्य प्राची मिश्रा महिला एवं बाल विकास गीतांजलि संस्था की अध्यक्ष रह चुकी है। इसके अलावा कई सामाजिक संस्थाओं के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी है। यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा उनके सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कृत भी किया जा चुका है। ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं चेयरमैन राकेश शर्मा ने बताया की प्राची मिश्रा के पूर्व के अनुभव एवं कार्यों को देखते हुए संस्था मे उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *