मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा ने कई सेवा और समर्पण अभियान के तहत कई कार्यक्रम किए आयोजन

Spread the love

चंडीगढ़ 27 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हैं सेवा और समर्पण अभियान के तहत चंडीगढ़ भाजपा द्वारा आज भी अलग अलग जगह विभिन्न सेवा के कार्य किए गए।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला के मंडल नं. 22 में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें विशेष रूप से बीजेपी चंडीगढ़ स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक नरेंद्र चौधरी, एरिया पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर प्रदेश प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, मंडल नंबर 22 स्वच्छता अभियान के इंचार्ज श्यामलाल व पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक राज यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
रानी झांसी जिले के सेक्टर 22 में आर्य समाज मंदिर और किरण सिनेमा के पास कोविड टीकाकरण बस द्वारा विजय शर्मा अध्यक्ष भाजपा मंडल -17 के नेतृत्व में कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस का आरम्भ प्रिंस बंदूला, कन्वीनर भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ, सुरेश महाजन महामंत्री और जगदीश लाल शर्मा समिति प्रधान द्वारा किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, उपाध्यक्ष सतपाल वर्मा व महामंत्री सन्नी पुरी उपस्थित रहे।
इस जिले में सेक्टर 23 के टेबल टेनिस हाल तथा सेक्टर 16 के वार्ड नंबर12 में सफाई अभियान भी चलाया गया।
मौली जागरां में स्ट्रीट वेंडर सेल बीजेपी द्वारा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी अगुवाई सह संयोजक अशोक गुर्जर वेंडर सेल ने की। प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद मुख्य रूप से शामिल हुए उनके साथ प्रदेश सचिव देवी सिंह के अलावा भाई मोंटी, मोनू, शानू दुबे, राज यदुवंशी भी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार सेक्टर 40 की मिनी मार्केट में आजाद कुमार, पंकज और कृष्ण कुमार द्वारा सफाई अभियान का आयोजन किया गया। जबकि खुड्डा अली शेर ने जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह व प्रदेश सचिव हुकमचंद के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। गांव बहलाना में एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया ।
सभी कार्यक्रमों में में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने हिस्सा लिया तथा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी व सफल कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *