ट्रेडर्स एसोसिएशन ने लगाया लंगर

Spread the love

चंडीगढ़, 23 सितंबर। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर 17 के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी, मुख्य सचिव एलसी अरोड़ा सदस्यों व अन्य सदस्यों ने वीरवार को आनंद कॉम्प्लेक्स सेक्टर-17-ए चंडीगढ़ में पीर बाबा सैय्यद शाहबुद्दीन साहिब की मजार में लंगर का आयोजन किया। पंछी ने बताया कि एसोसिएशन ने कोविड के कारण लंबे समय के बाद भंडारा का आयोजन किया है। एसोसिएशन द्वारा आम जनता को आलू पूरी, मटर-पनीर और हलवा परोसा गया।
इस अवसर पर पंछी ने जनता से सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की अपील की। पंछी ने सदस्यों को उनके समर्थन और योगदान के लिए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *