चंडीगढ़, 19 सितंबर। हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को नेशनल एक्स सर्विसमैन कोआर्डिनेशन कमेटी का पैट्रौन (संरक्षक) बनाया गया है। नेशनल एक्स सर्विसमैन कोआर्डिनेशन कमिटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने टीम के साथ शिमला भाजपा कार्यालय में सुरेश कश्यप को संस्था के संरक्षक का मेमोरेंडम, शॉल एवं मोमेंटो देकर अभिनंदन किया। राकेश शर्मा ने बताया सुरेश कश्यप पूर्व वायु सैनिक हैं एवं सार्जेंट रैंक से स्वैक्षिक रिटायरमेंट के पश्चात अपनी मेहनत से पंचायत लेवल के चुनाव से लेकर हिमाचल प्रदेश से विधानसभा का चुनाव दो बार जीता एवं 2019 में शिमला से लोकसभा का चुनाव भारी बहुमत से जीता। तत्काल में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है। उनकी जुझारूपन की क्षमता एवं सबको साथ लेकर चलने की शैली के कारण सब लोगों में लोकप्रिय हैं। आज सभी सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को उनके ऊपर गर्व है। सैनिकों के कल्याण के लिए नेशनल एक्स सर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमिटी की तरफ से उन्हें संरक्षक बनाया गया है।