चंडीगढ़, 19 सितंबर। आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ, यू.टी. चंडीगढ़ की नई कार्यकारिणी वर्ष (2021-2024) के लिए चुनाव करवाए गए। जिसमें अशोक कुमार को दूसरी बार प्रधान चुना गया है।
आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ, यू.टी. चंडीगढ़ के चेयरमैन बिपिन शेर सिंह ने जारी एक बयान में बताया कि रविवार 19 सितंबर को मस्जिद ग्राउंड में हुई जनरल बॉडी मीटिंग में संविधान अनुसार तीन वर्ष बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। वर्ष 2018 में ऑल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ का गठन शासन व चंडीगढ़ प्रशासन तक कांट्रैक्ट व आउटसोर्स कर्मचारियों की जायज मांगों मुख्यता से रखने के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ, यू.टी. चंडीगढ़ की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है। इसमें सर्वसम्मति से बिपिन शेर सिंह को चेयरमैन, परवीन कुमार को उप चेयरमैन, अशोक कुमार को अध्यक्ष, सीनियर उपाध्यक्ष प्रभु नाथ शाही, उपाध्यक्ष जनार्दन यादव, ऋषि तुषामर, महासचिव शिव मूरत, सचिव अमित कुमार, संयुक्त सचिव अशोक कुमार, विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, शायर कुमार, कार्यालय सचिव श्रीपाल, विजय कुमार, लेखा परीक्षक सतीश कुमार, प्रचार सचिव ओम कैलाश, बबलू बिरला, प्रेस सचिव साहिल काहलों, कृष्ण कुमार, सलाहकार गुरचरण सिंह, कानूनी सलाहकार प्रीत करण सिंह, मुख्य सलाहकार चंदर जसवाल, सलाहकार समिति भूपिंदर सिंह गिल, एडवोकेट तरणदीप सिंह ग्रेवाल, सज्जन सिंह, कंवलजीत सिंह, आईएस ग्रेवाल, कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कुमार राणा, रूपिंदर जीत कौर, संजीव कनौजिया, सुंदर कुमार, महावीर सिंह रावत, पूनम टपरियाल, अंग्रेज सिंह, आदर्श पाल सिंह, दिलबाग सिंह, नरेश मसीह, सुश्री पुष्पा, मेजर सिंह, कृष्ण राठी, वेद पाल, मनोज कुमार, जगदीप कुमार, अशोक कुमार, परमजीत कौर, श्रवण कुमार, जीतू यादव, खान मियां, राजू चिनायने, प्रमोद चावरिया, मीनू मलिक व संजू भुमक को चुना गया है।
नवनिर्वाचित आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी ने चंडीगढ़ में कॉन्ट्रैक्ट इंप्लाइज की रेगुलराइजेशन पॉलिसी व आउटसोर्स वर्कर्स के जेम पोर्टल में हो रहे शोषण, समानता व नौकरी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के लिए संघर्ष को जारी रखने का संकल्प किया है।