सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भाजपा ने सेक्टर 33 में लगाया रक्त दान शिविर

Spread the love

चंडीगढ़ 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए सेवा और समर्पण अभियान के तहत चंडीगढ़ भाजपा द्वारा आज भी जनसेवा के अनेक कार्य किए गए।
आज किये गए कार्यो में श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर जिला द्वारा भाजयुमो के सहयोग से सेक्टर 33 के कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमे      यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, भारत सरकार में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, प्रदेश कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा, जिलाध्यक्ष नरेश कुमार पांचाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, अंकुर राणा, दीपक माधव, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि इसके अलावा सेक्टर 26 ग्रेन मार्किट में वेन्डर सेल की तरफ से वेन्डर सेल के संयोजक रविन्द्र टिम्मा के नेतृत्व में जन सभा का आयोजन किया गया व लंगर सेवा की गई लोगो में लंगर वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनके अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, दीनदयाल उपाध्याय नगर जिला के जिलाध्यक्ष मनीष भसीन, पार्षद दलीप शर्मा, गोपाल शुक्ल, अशोक शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की बधाई दी तथा कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण  अभियान के तौर पर मनाया जा रहा है। जिसके तहत जन जन सेवा के विभिन्न कार्य किए जा रहे। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे  जानकारी दी ओर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही सही मायने में जनता की भलाई के कार्य कर सकती है और कर रही है ।भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए हमेशा जन सेवा सर्वोपरि रहा है।
इसके अलावा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर जिला की तरफ से गांव बहलाना व गाँव फैदा में वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए तथा सेक्टर 47 में वृक्षारोपण किया गया। भारतरत्न अटल जिला ने सेक्टर 50 में पौधारोपण किया। शहीद भगत सिंह जिला की तरफ से महिला मोर्चा के साथ मिलकर  धनास गांव में मोदी जी की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की गई। इस प्रकार जन सेवा के कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *