चंडीगढ़, 17 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जीरकपुर मंडल की बहनों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के सुअवसर पर अध्यक्षा डॉक्टर राशि अय्यर के नेतृत्व में मेहनतकश मजदूरों की बस्तियों में जाकर फल वितरित किये। इस मौके पर उपप्रधान रमा रावत, महासचिव पुष्पा भारती सिंह एवं सुनीता डोगरा, खजांची कविता चौधरी एवं सचिव गीता कुमार भी फल वितरण कार्यक्रम में शामिल रहीं।