श्री नंगली दरबार सेवा समिति चंडीगढ़ का वार्षिक सन्त सम्मेलन आयोजित

Spread the love

चंडीगढ़, 12 सितंबर। श्री नंगली दरबार सेवा समिति चंडीगढ़ का वार्षिक सन्त समेलन “हर स्वांस श्री नंगली बाले के नाम” रविवार कों श्री शिव मानस मन्दिर, उद्योगिक क्षेत्र, फेस दो में आयोजित किया गया। श्रीं श्री 1008 परमहँस दाता दीन दयाल अद्वैतानन्द महाराज एवं सद्गुरुदेव श्री श्री 1008 स्वामी स्वरूपानन्द महाराज नंगली निवासी भगवान की लीलाओं का आनन्द उठाया। प्रस्तुत की गई यह लीलाए अपने गुरुभक्तों को दर्शाती है। इस समय श्री नंगली दरबार सकौती टांडा जिला मेरठ, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, कैथल व अबोहर से आये हुए सन्त महांपुरुषों ने सम्पूर्ण मानव जाति के जीवन में सद्गुरु का स्थान, गुरुओं व सन्तों के बिना मानव कल्याण सम्भव नही हो सकता। सन्त महांपुरुषों ने ऐसे दिव्य सन्देश, दिव्य वचनों को सुनकर सारी संगत को मन्त्रमुग्द कर दिया। इस कार्यक्रम के बीच-बीच में सारी संगत ने भजनों का आनन्द भी लिया।
देश राज राणा प्रधान सेवक ने आये हुए सन्त समाज, बहार से व चंडीगढ़ से आये हुए भक्तजनों को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद करते हुए बताया कि हमारी संस्था श्री सदगुरूदेव भगवान जी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए निरन्तर जन मानस के साथ राष्ट्र सेवा भी करती रही है। कोरोना जैसी विषम प्रस्थितियों में गत 2020 में हर दिन 1500 जरूरतमंद लोगों को लंगर देकर चण्डीगढ़ प्रशासन के साथ सदैव खड़े रहे। निरन्तर सेवाकार्य करते हुए रक्तदान शिवरों का आयोजन भी किया और साथ में छोटे छोटे बच्चों में भक्ति का भाव भरनेके लिए आध्यात्मिक संगीत व साज-बाज प्रतियोगिता के आयोजन हर बर्ष 2 अक्टूबर को श्री नंगली निवासी भगवान के गद्दी-नशीन दिवस व महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर करबाती है। पिछले बर्ष के प्रतियोगी बच्चों व रक्त दान करने बाले दानियों को आज ही समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया। यह जानकारी पीसी यादव सचिव प्रचार व प्रेस प्रमुख अमित राणा ‘श्री नंगली दरबार सेवासमिति चण्डीगढ़’ द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *