चंडीगढ़ 12 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन के नेतृत्व में फैदा गांव में कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 200 लोगों ने अपना टीकाकरण करवाया।
इस मौके पर भाजपा मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन ने कहा कि कोविड जैसी महामारी से बचाव का एक मात्र तरीका कोविड वैक्सीनेशन है जिसे प्रत्येक शहरवासी को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्योंकि महामारी का प्रकोप अभी पूरी तरह से समाप्त नही हुआ है इसलिए लोगों को भीड- भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए और मास्क पहना, हाथों व शरीर को स्वच्छ रखना तथा सामाजिक दूरी बनाये रखना जैसे महत्वपूर्ण उपायों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल 21 का अध्यक्ष होने के नाते वे अन्य लोगों से जिन्होंने अभी तक अपना टीकाकरण नही करवाया है, से अपील की करते हैं कि वे समय रहते अपना टीकाकारण अवश्य करवायें ताकि वे अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी बचा पायें।
अवि भसीन ने सामाजिक व अपनी जनकल्याणकारी सोच की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वे मंडल के सामाजिक कार्यों के प्रति सदैव समर्पित भाव रखते हैं जिसके चलते वे हमेशा लोगों के बीच में रहना पंसद करते हैं, उन्होंने दोहराया कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के निवारण हेतु उनसे किसी भी समय सम्पर्क कर सकता है।
कोविड वैक्सीनेशन कैंप में मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन के साथ ओमवीर राणा, प्रमोद शर्मा, जरनैल सिंह, भारत भूषण भारद्वाज, सुच्चा सिंह, जगतार सिंह, महिंदर चौधरी व अन्य उपस्थित थे।