राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने बच्चों से केक कटवा कर मनाया संस्था का स्थापना दिवस

Spread the love

चंडीगढ़, 11 सितंबर। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष में शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 47 स्थित कुष्ठ आश्रम में संस्था के द्वारा कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा, राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा, कानूनी प्रकोष्ठ के कन्वीनर रविंदर भांभू और चंडीगढ़ प्रदेश के प्रभारी बबलू दुबे एवं सचिव संजय टंडन उपस्थित रहे।
संस्था के मुख्य सचिव रंजीत वर्मा ने बताया की राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के द्वारा सेक्टर 47 के कुष्ठ आश्रम में बच्चों से केक कटवा कर संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया चंडीगढ़ प्रदेश से 2 साल पहले शुरू हुआ। संगठन आज चंडीगढ़ प्रदेश के साथ-साथ भारत के 18 प्रदेशों में अपने पैर पसार चुका है। अंत में संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा ने भारत के सभी प्रदेशों में कार्य कर रहे पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा आप सब की मेहनत से ही ऐसे ही संगठन दिन पर दिन आगे बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *