पठानिया ने अपने निवास पर पूरे विधि विधान से गणपति बप्पा को किया विराजमान

Spread the love

चंडीगढ़, 11 सितम्बर। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गत वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के डॉ भीम राव अम्बेडकर जिला के जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने अपने निवास पर पूरे विधि विधान से गणपति बप्पा को दस दिनों के लिए विराजमान किया।
जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने बताया कि गत 5 वर्षों से लगातार उनका परिवार गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति बप्पा को घर लाते हैं और पूजा अर्चना आदि के साथ 10 दिनों बाद विसर्जन करते आ रहे हैं। इसके लिए उनका परिवार और उनके जानकार सप्ताह भर पहले से गणपति जी के लिए अलग अलग थीम पर मंडप की साज सज्जावत करते हैं। इस बार शीश महल के एक कक्ष के रूप में मंडप को प्रसिद्ध कलाकार सोमनाथ गुजराल द्वारा तैयार किया गया, जिसकी छवि देखते बनती है। पुत्र भव्य पठानिया और बेटी तविषी पठानिया के आइडिया को झांकी पर उकेर कर उसको रंगों और कलाकार गुजराल ने शीशों से सुस्सजित किया है। इस भव्य मंडप और गणपति बप्पा के दर्शन हेतु रिश्तेदारों के साथ साथ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बंधू गणपति जी का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। रोज शाम को 7.30 बजे आरती का समय निश्चित किया गया है। इसके लिए जो लोग चंडीगढ़ से बाहर और विदेशों में हैं, वो लोग लाइव आरती दर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रथम दिवस पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी टीना पठानिया, पुत्र पुत्री, के साथ दोपहर को पूजा अर्चना की और उसके उपरान्त शाम को सविता पठानिया, अश्वनी, सरोज, तन्वी, सोमनाथ, संजीव ग्रोवर, बृजमोहन पुरोहित, अमित गंभीर और उनके पुत्र आयुष्मान, रवि रावत, भरत यादव, नारायण प्रसाद, सागर ठाकुर, राहुल ठाकुर, रोहित पासवान ने माथा टेका और आरती की वहीँ हिमाचल से उनके माता पिता, जर्मनी से उनकी भतीजी डॉ स्तुति पठानिया, जयपुर से बड़ी बहन सविता मार्कंडेय, भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर ने लाइव आरती दर्शन किये। उन्होंने बताया कि गणपति बप्पा के आगमन पर हर दिन उत्सव समान है और इसके लिए किसी भी व्यक्ति के लिए हमेशा दरवाजे खुले हैं। भक्तजन किसी भी प्रकार के विशेष निमंत्र्ण की प्रतीक्षा नहीं करते अपने आप ही दर्शन करने शाम को आते हैं। इसके लिए कोविड के दिशानिर्देशों का भी पूरा पालन किया जा रहा है। सैनीटीज़र आदि का भी व्यापक प्रबंध किया गया है और उचित दूरी के साथ ही पूजा अर्चना की जा रही है। उन्होंने कहा कि 19 सितम्बर को गणपति बप्पा का विसर्जन किया जायेगा और प्रसाद आदि वितरण किया जायेगा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उन्होंने समस्त जनता को बधाई प्रदान की और सभी लोगों से आग्रह किया कि वे इस आरती में कोरोना की गाइडलाइन्स की अनुपालना करे और अपने साथ साथ अन्यों को भी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *