जालंधर, 6 सितंबर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की पंजाब इकाई की प्रादेशिक मीटिंग सोमवार को पंजाब प्रधान सुरिंदर अग्रवाल की अध्यक्षता में जालंधर सर्किट हाउस में हुई। इस मीटिंग में पंजाब के 22 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार दिए पंजाब प्रधान सुरिंदर अग्रवाल ने अविनाश सिंगला की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें जालंधर जिले का प्रधान घोषित किया और कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन आने वाले समय में पंजाब में ज्यादा से ज्यादा अपनी मेंबर संख्या को बढ़ाने पर काम करेगा। महामंत्री पंजाब रजनीश मित्तल ने कहा कहा कि अग्रोहा धाम में आध महालक्ष्मी जी का भव्य मन्दिर बहुत जल्द 100 करोड़ रूपये की लागत से बनकर तैयार हो रहा है हम सभी को उसमें योगदान देना चाहिए।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान अविनाश सिंगला ने कहा कि सम्मेलन की ओर से जो भी जिम्मेवारी उन्हें दी जाएगी वह उसे तन मन धन से पूरा करेंगे और अपने कार्यकाल में अग्रवाल समाज को जोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।
मनोज अग्रवाल और यूथ प्रधान रविन्द्र बंसल ने बताया कि राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयन्ती अबकी बार कपूरथला में मनाई जाएगी। इस मौके जालंधर से चेयरमैन संजय बंसल उप प्रधान विजय बंसल पुनीत मित्तल यूथ अग्रवाल सभा के प्रधान रविंदर बंसल उप चेयरमैन मनोज अग्रवाल गोराया से रजिंदर गोयल आदमपुर से गगन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, सुशील गुप्ता, संदीप जिंदल, वीके बंसल, विजय गुप्ता, कपूरथला से तिलकराज अग्रवाल, गुरदासपुर से हीरामणि अग्रवाल, होशियारपुर से नवदीप अग्रवाल, बटाला से अनिल अग्रवाल, बंगा से विकास गुप्ता, वसुधा अग्रवाल, अमृतसर से राजेश अग्रवाल, लुधियाना से संजीव बंसल, मोगा ये जुगेश अग्रवाल, पटियाला सुरेन्द्र गुप्ता, जीरा हरीश अग्रवाल, फिरोजपुर सुधीर अग्रवाल, मोहाली अरुण अग्रवाल, राजन गुप्ता, सुभाष अग्रवाल आदि विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने आकर मीटिंग को हिस्सा लिया।
