चंडीगढ़ 6 सितंबर। सोशल लाइफ हेल्प एंड केयर फाउंडेशन की तरफ से अध्यापक दिवस पर नेशनल आइडियल टीचर अवार्ड प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसके तहत उन्होंने चंडीगढ़ के तीन अध्यापक और पंजाब के दो अध्यापकों को सम्मानित किया। यह सम्मान उनको एजुकेशन और समाज के अलग-अलग फील्ड में उनके योगदान के लिए दिया गया।
कोरोना के कारण इस प्रोग्राम के तहत यह सम्मान संस्था के चेयरमैन करण कामरा द्वारा अध्यापकों को उनके स्कूल में अथवा उनके घर में जाकर दिया गया, जिसके तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसान राम दरबार के अध्यापक मलविंन्द्र सिंह राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय सेक्टर 48डी के अध्यापक दिनेश कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय सेक्टर 30ए के अध्यापक गुलशन कुमार और पंजाब के अध्यापक राजकीय माध्यमिक स्मार्ट स्कूल के अध्यापक राजेश साहसी और राजकीय उच्च विद्यालय सर्सिनी की अध्यापिका वंदना को दिया गया।
