भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की भेंट

Spread the love

चंडीगढ़, 4 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा ने देहरादून में मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में हो रहे निरंतर विकास कार्यो को मुख्यमंत्री से साझा किया और शहर में उत्तराखंड के निवासियों के महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा की। जिस पर मुख्यमंत्री ने भाजपा शासित चंडीगढ़ के विकास पर प्रशंसा व्यक्त की साथ प्रकोष्ठ द्वारा उत्तराखंड निवासियों के लिए किये जा रहे जनकल्याकारी कार्यो को सराहा।
भूपिंदर शर्मा ने सिटी ब्यूटीफुल कहे जाने वाले चंडीगढ़ के विकास पहलुओं के बारे में बात करते हुए कहा कि भाजपा ने जो विकास कार्यो को करने का पिछले नगर निगम चुनाव में वादा किया था उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया है। जहां तक शहर में उत्तराखंड निवासियों की बात है उनकी हर समस्या का निवारण करने में सफल भी रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड निवासियों की जरूरतों व समस्याओं को एक छत के नीचे निवारण करने के लिए भाजपा, चंडीगढ़ ने उत्तराखंड प्रकोष्ठ का गठन किया है जो कि सभी शहर के उत्तराखंड निवासियों के उत्थान व प्रगृति के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान भूपिंदर शर्मा द्वारा भाजपा, चंडीगढ़ उत्तराखंड प्रकोष्ठ के सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यो का ब्यौरा भी दिया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में विकास के मार्ग पर अग्रसर होने की सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *