चंडीगढ़, 30 अगस्त। गोपाल गोलोक धाम गौशाला कैम्बवाला चंडीगढ़ जो कि केवल देसी गायों का ही पवित्र धाम है तथा गाय को राष्ट्रमाता बनाने का अभियान चल रहा है। इस विषय पर गौ गंगा कृपाकांक्षी गोपाल मणि महाराज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन शुभ अवसर पर धेनुमानस गौ कथा के उपलक्ष्य पर आज विशाल कलश सोभा यात्रा का आयोजन धूम धाम से बैंड बाजे के साथ आयोजित किया। इस अवसर पर हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ ट्राईसिटी के भगतों ने भाग लिया। गो कथा 30 अगस्त से 3 सितंबर तक रोजाना दोपहर 2:00 से सायं 6:00 बजे तक कैम्बाला गोशाला चंडीगढ़ में होगी। इस गौ कथा में कई राज्यों के प्रतिनिधि अपने गौ भक्तों के साथ भाग ले रहे है। यह सारी व्यवस्था गोपाल गोलोक धाम गौशाला कैम्बवाला चंडीगढ़ द्वारा कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए गोकथा का शुभारंभ हुआ। कथा में महाराज द्वारा गोमाता के प्रवचन ओर भजनों से भगतो ने आनंद लिया कथा उपरांत प्रशाद वितरित किया गया।