सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय चंडीगढ़ द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” पर दो दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम 26 से

Spread the love

चंडीगढ़, 25 अगस्त। भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के संदर्भ में राष्ट्र स्तर पर आयोजित किए जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव” की कड़ी में सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत चंडीगढ़ स्थित प्रादेशिक जनसंपर्क ब्यूरो (आरओबी) द्वारा 26 और 27 अगस्त 2021 को चंडीगढ़ में दो दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
बिक्रम सिंह गिल, राज्य निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस), चंडीगढ़ 26 अगस्त,2021 को चंडीगढ़ के गांव बुरैल में आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। संजना वत्स, जिला युवा अधिकारी, एनवाईकेएस चंडीगढ़ के नेतृत्व में एनवाईकेएस, एनएसएस स्वयंसेवक भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। 27 अगस्त को चंडीगढ़ की सुखना लेक से फिट इंडिया फ्रीडम रन को श्रीरविकांत शर्मा, मेयर नगर निगम, चंडीगढ़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फिट इंडिया फ्रीडम रन, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को सम्मानित करने जैसी गतिविधियां कल से शुरू होने वाले इस आउटरीच कार्यक्रम का हिस्सा हैं। जिले में स्वतंत्रता संग्राम, प्रमुख घटनाओं और ऐतिहासिक स्थानों पर व्याख्यान भी आयोजित किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *