कल्याण सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति: मनोहर लाल

Spread the love

चंडीगढ़, 21 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कल्याण सिंह 89 वर्ष के थे और लंबी बीमारी के बाद आज उनका निधन हो गया।
मनोहर लाल ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के रूप में विराट व्यक्तित्व खो दिया, जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव से एक अमिट छाप छोड़ी है। वे अपनी सहजता व सरलता के कारण जनता में लोकप्रिय थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *